
केरल स्टोरी और लव जिहाद को बताया था बकवास, 4 बच्चों वाले मुसलमान के प्यार में पड़ी बेटी हुई बागी तो CPM नेता का फूटा दर्दद केरल स्टोरी फिल्म को फर्जी प्रोपेगेंडा बताकर सीपीएम नेता ने उसका विरोध किया था। उन्होंने फिल्म रिलीज के पहले से लेकर बाद तक उसकी खूब आलोचना की थी। अब वह सीपीएम नेता खुद चर्चा में है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई है। उन्होंने उसे घर में बंद करके रखा है।
कोच्चि : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता पीवी भास्करन की बेटी ने अपने पिता के खिलाफ वीडिये जारी किया है। उसने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने उसे घर में कैद करके रखा। उसे उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया। 35 वर्षीय पीवी संगीता ने बताया कि उसकी परेशानी तब शुरू हुई जब उसे रशीद नाम के एक मुस्लिम युवक से प्यार हो गया। वह उससे शादी करना चाहती थी लेकिन उसके पिता ने इसका विरोध किया। उसे मारपीटकर घर में बंद कर दिया। पीवी भास्करन कासरगोड में सीपीएम की उडुमा क्षेत्र समिति के सदस्य हैं।
संगीता ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसे धमकाया कि अगर तुम मेरी बात नहीं मानोगी, तो मैं तुम्हें मार डालूंगा। मुझे जेल से बिना किसी नुकसान के बाहर आने के तरीके पता हैं। संगीता ने कहा कि वह घर पर कष्ट झेल रही हैं, खासकर एक दुर्घटना में कमर के नीचे से विकलांग होने के बाद।
घर में कैद करने का आरोप
संगीता ने आरोप लगाया कि उन्हें घर में नज़रबंद कर दिया गया है और उन्हें चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता ने उन्हें आत्महत्या करने और परिवार की संपत्ति में से अपना हिस्सा हड़पने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता और भाई ने उनके गुजारा भत्ते की राशि हड़प ली है।
मुस्लिम लड़के से है प्यार
संगीता का अपने पहले पति से तलाक हो चुका है। उसका एक बेटा है भी है। संगीता का सितंबर 2023 में एक रोड एक्सिडेंट हो गया था। उसके बाद से वह कमर के नीचे से विकलांग हो गई थी। संगीता ने बताया कि उसे गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार भी नहीं मिल रहा है और अंतरधार्मिक विवाह की उसकी इच्छा ने उसकी पीड़ा को और बढ़ा दिया है। महिला ने आगे आरोप लगाया कि उसे जाकर मर जाने के लिए कहा गया और बार-बार उसके सिर पर मारा गया।
