
एक स्पैनिश फोटोग्राफर ने वो कर दिखाया जो दुनिया में कभी किसी ने नहीं किया था। एक ऐसी जंगली बिल्ली को कैमरे में कैद किया जो अभी तक किसी ने नहीं देखी थी।
आपने बड़ी बिल्लियों की कई प्रजाति देखी होंगी जैसे बाघ, शेर, तेंदुए वगैरह वगैरह…लेकिन इस जंगली बिल्ली के बारे में कभी सुना नहीं होगा, न ही कभी देखा होगा। यह सफेद आइबेरियन लिंक्स दुनिया में कभी किसी ने नहीं देखी थी। लेकिन स्पेन के फोटोग्राफर एंजल हिडालगो ने इस जंगली बिल्ली को अपने कैमरे में कैद कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।
यह नजारा स्पेन के दक्षिणी इलाके जेएन के पहाड़ों में देखा गया है। जिससे पूरी दुनिया इस दुर्लभ प्राणी से रूबरू होकर हैरान है। इस तरह की जंगली बिल्ली कभी किसी ने नहीं देखी थी। यह एक सफेद इबेरियन लिंक्स है, जिसे अब तक कभी नहीं देखा गया था। इसकी खाल का सफेद रंग इसके शरीर में एक जेनेटिक वेरियेशन “ल्यूसिज़्म” के कारण है। यह कोई बीमारी नहीं होती है, इससे जानवर में पिगमेंट की कमी होती। जानवर का रंग फीका या सफेद हो जाता है
आप वीडियो लिंक कॉपी करके देख सकते हैं
https://www.instagram.com/reel/DQXEvmLjLvK/?igsh=MTVsdzVvOXo3am94bA==
