
यह सीरीज इस बात का प्रमाण है कि कैसे ऋषि वेद व्यास के ‘महाभारत’ जैसे महाकाव्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके दर्शकों के नए युग के लिए फिर से स्क्रीन पर उतारा जा सकता है। यह तकनीक प्राचीन कथाओं में अद्भुत पैमाने और भावनात्मक गहराई के साथ जीवन फूंकने में मदद करती है, जिससे एंटरटेनमेंट का एक अलग एक्सपीरियंस मिलता है।

महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के साथ जियोस्टार ने भारतीय मनोरंजन के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत की गहराई को भविष्य की संभावनाओं के साथ जोड़ा गया है। यह सीरीज पौराणिक कथा को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ जोड़कर बनाई गई है। जो दिखाती है कि तकनीक कई संभावनाओं की दुनिया खोलती है।

महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ का प्रसारण 25 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर और 26 अक्टूबर से स्टार प्लस पर किया जाएगा। यह भव्य श्रृंखला दर्शकों को पांडवों और कौरवों के बीच लड़े गए महायुद्ध की अमर गाथा को एक नए रूप में देखने का मौका देगी। सीरीज़ के पहले चरण में 100 एपिसोड्स शामिल होंगे, जो इस महाकाव्य की गहराई और भावनात्मक विस्तार को आधुनिक रूप में प्रस्तुत करेंगे।